{"_id":"584ee04d4f1c1b676f649c31","slug":"aspataal-mein-bane-rain-basera-mein-taala-rogee-pareshaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में बने रैन बसेरा में ताला, रोगी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में बने रैन बसेरा में ताला, रोगी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
रैन बसेरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 11 बजे के बाद कोहरा छट गया और आसमान में धूप खिल गई। वहीं धूप ने भले ही न्यूनतम पारे को बढ़ाकर 14 डिग्री पहुंचाया हो, लेकिन सर्द हवाओं से दिनभर जनजीवन बेहाल रहा। जिला अस्पताल के रैन बसेरे में ताला लगा है। तीमारदार परेशान हैं उन्होंने इसे शुरू कराने की मांग उठाई।
नगर पालिका प्रशासन ने शहर के तांगा स्टैंड और कचहरी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर रैन बसेरों का प्रबंध कराया है। इन रैन बसेरों के बाहर सर्द हवाओं से राहत दिलाने के लिए अलाव जलवाने की भी व्यवस्था कराई गई है। वहीं जिला अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को खुले में ही सर्द रातें बितानी पड़ रही हैं। वर्ष 2009-2010 में पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान की निधि से जिला अस्पताल परिसर में स्थायी रैन बसेरे का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब इस रैन बसेरे पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। चौबीस घंटे मुख्य गेट पर ताला लगा रहता है। स्थिति यह है कि इमरजेंसी में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को खुले में ही सर्द रातें बितानी पड़ती हैं। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से इस बंद रैन बसेरे को चालू कराकर यहां व्यवस्था कराने की मांग की है। सीएमएस आरके सागर का कहना है कि शीघ्र ही रैन बसेरा खुलवा दिया जाएगा।
नगर पंचायत ने लगवाया रैन बसेरा
नगर पंचायत घिरोर ने रात्रि विश्राम की व्यवस्था की है। पंचायत कार्यालय के नीचे बने बरामदे में रैन बसेरा लगवाया है। रैन बसेरा का उद्घाटन चेयरमैन सुमन गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस मौके पर समाजसेवी अनिल गुप्ता, ईओ सुरेंद्रपाल सिंह, रामौतार सिंह, रघुवीर सिंह, संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।