फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ASP office soldier shot himself

एएसपी कार्यालय पर सिपाही ने खुद को मारी गोली

Wed, 02 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 02 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
ASP office soldier shot himself
एएसपी कार्यालय पर सिपाही ने खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक की अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एक सिपाही सुखवीर सिंह ने उनके कार्यालय के बाहर खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल लाया गया, वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। एएसपी ने उसके शराब के नशे में होने की बात कही है।
विज्ञापन

 सुखवीर सिंह मूलरूप से थाना मलपुरा, आगरा के गांव बमरोली अहीर का रहने  वाला है और पिछले दो साल से मैनपुरी में तैनात है। बुधवार को वह विभागीय कार्य से एएसपी शिष्यपाल सिंह के पास गया था। कुछ देर बाद वह उनके कमरे से बाहर आया और सरकारी राइफल पेट से सटाकर खुद को गोली मार ली। मौके से उसकी पेटी से निकला एक कारतूस भी बरामद हुआ है। सूचना पर एसपी सुनील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सिपाही लाइन हाजिर चल रहा था और तीन दिन पहले ही वह बहाल  हुआ था।
विज्ञापन

- सिपाही शराब के नशे में आया था, मेडिकल कराकर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई तो वह नाराज होकर कमरे से बाहर निकल गया। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। उसके साथ कोई अभद्रता नहीं की गई- शिष्यपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed