{"_id":"5919e9f74f1c1be929f22920","slug":"asha-singh-of-mathura-in-female-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बाक्सिंग में मथुरा की आशा सिंह ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बाक्सिंग में मथुरा की आशा सिंह ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Mon, 15 May 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
महिला बाक्सिंग में मथुरा की आशा सिंह ने मारी बाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में तीन दिवसीय 10वीं अंतर्जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार शाम समापन हुआ। मुख्य अतिथि डीएम और एसपी ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बीते 13 मई से पुलिस लाइन में शुरू हुई 10वीं अंतर्जनपदीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन बाक्सिंग महिला टीम में 48 किलो भार वर्ग में मथुरा की आशा सिंह प्रथम, सुषमा मैनपुरी द्वितीय, प्रीती कासगंज तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा 51 किलो में तान्या ठाकुर कासगंज प्रथम, भूपत मैनपुरी द्वितीय, 54 किलो में सोनिया कासगंज प्रथम, ऋचा हाथरस द्वितीय, भारती मैनपुरी तृतीय, 57 किलो में पूनम फिरोजाबाद प्रथम, गीता अलीगढ़ द्वितीय और 60 किलो में वंदना अलीगढ़ प्रथम और अंजना हाथरस द्वितीय स्थान पर रहीं। शाम को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी यशवंत राव और एसपी राजेश एस ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेलकूद स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए बेहद जरूरी है। खिलाड़ी जब भी मैदान में उतरे उसका लक्ष्य जीत होना चाहिए। साथ ही खेल के सभी नियम कायदे मानना भी एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान है।