फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Arrest of lawyers rallied dealer

वकीलों की गिरफ्तारी को व्यापारी लामबंद

Fri, 12 Dec 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 12 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
Arrest of lawyers rallied dealer
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के साथ वकीलों द्वारा की गई मारपीट और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने के विरोध में संगठन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। संगठन पदाधिकारियों ने मांग की कि आरोपी वकीलों को तत्काल जेल भेजा जाए।
विज्ञापन



गुरुवार को जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को भेंट किया। ज्ञापन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के साथ लखनऊ में कोर्ट परिसर में वकीलों ने जमकर मारपीट और अभद्रता पर व्यापारियों ने रोष जताया। साथ ही बताया कि घटना के विरोध में पूरे प्रदेश के व्यापारी लामबंद हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी अब तक आरोपी वकीलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपी वकीलों को तत्काल जेल भेजा जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो व्यापारी बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे। प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री नसीरूद्दीन वारसी, नगर अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, नरेश जैन आदि शामिल थे।
विज्ञापन



बंद का आह्वान पर नहीं दिखा असर
व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल से अभद्रता के विरोध में प्रदेश के अधिकांश जिलों में बंदी रही लेकिन मैनपुरी में इसका असर नहीं दिखा। यहां स्थानीय नेताओं ने भी किसी तरह की बंदी का आह्वान भी नहीं किया। एक व्यापारी नेता का कहना था कि जिले में व्यापारी संगठन कमजोर होता जा रहा है। एक पदाधिकारी का कहना था कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों द्वारा मदद मांगे जाने के बावजूद संगठन द्वारा कोई मदद नहीं की जा सकी। यही कारण रहा कि संगठन की ओर से बंद का आह्वान भी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed