फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Arms will not deposit the license revoked

शस्त्र जमा न होने वाले लाइसेंस होंगे निरस्त

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Arms will not deposit the license revoked
मैनपुरी। तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियों के लिए बुधवार को डीएम और एसपी ने कोतवाली तथा थाना करहल में बैठक ली। कहा कि थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें। जिन लोगों ने अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं किए हैं उन सभी के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाए। एसपी राकेश शंकर ने कहा कि तृतीय चरण के मतदान वाले गांव में अभी तक मात्र 50 प्रतिशत ही असलाह जमा हुए हैं। सभी थानाध्यक्ष सुनिश्चित करे कि गुरुवार तक क्षेत्र के लाइसेंसी असलाह शत-प्रतिशत जमा हो जाएं। वहीं डीएम और एसपी ने कहा कि पांच दिसंबर को तृतीय चरण का मतदान होना है। अभी तक थाना बिछवां और  दन्नाहार क्षेत्र के लाइसेंसी असलाह जमा होने की स्थिति काफी निराशाजनक है। कांकन, रतिभानपुर , लहरा एमनीपुर में अभी तक प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं उनके प्रस्तावक पाबंद नहीं हुए हैं। क्षेत्र में पुलिस का कोई खौफ नहीं। दोनों थानाध्यक्षों को फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम सूर्यमणि लालचंद्र, एएसपी स्वामीनाथ, एसडीएम, सीओ सहित सभी पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed