फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Appeal for Public Participation from Students to Make the District TB-Free

Mainpuri News: जिले को टीबी मुक्त कराने के लिए विद्यार्थियों से जनभागीदारी की अपील

Sun, 26 Apr 2026 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 26 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Appeal for Public Participation from Students to Make the District TB-Free
जेडएच डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों को टीबी के बारे में जागरूक करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत स्व
एटा। जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को जेडएच डिग्री काॅलेज में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। जिला पीपीएम समन्वयक आशीष पाराशर एवं डीपीसी दिलीप शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को टीबी के लक्षण, जांच व उपचार की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान बताया कि राज्य स्तर से चिह्नित ग्राम में हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन से सभी संभावित लोगों का एक्सरे किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में आयोजित अभियान में अब तक 4624 लोगों का पंजीकरण किया गया है। इस दौरान 3389 लोगों के एक्सरे हैंड हेल्ड मशीन से किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1246 लोगों की जांच नॉट मशीन से भी की गई है। अभियान में अब तक 139 टीबी रोगी चिन्हित किए गए हैं। जिनका उपचार प्रारंभ कर दिया गया है। इस दौरान जेडएच डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बीबी शर्मा, डॉ. मोरन सिंह, डॉ. सुमन प्रकाश यादव, डॉ. आरपी सिंह, शिवानी यादव एवं सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed