{"_id":"69d7e862d6f7352741053590","slug":"anushka-won-gold-in-javelin-throw-and-shiva-won-silver-in-high-jump-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1031506-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: भाला फेंक में अनुष्का को स्वर्ण और ऊंची कूद में शिवा को रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: भाला फेंक में अनुष्का को स्वर्ण और ऊंची कूद में शिवा को रजत पदक
Thu, 09 Apr 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रयागराज में अंडर-20 जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की एथलीट अनुष्का चौहान ने भाला फेंक में स्वर्ण और शिवा ने ऊंची कूद में रजत पदक जीता है। एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 8 और 9 अप्रैल को आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अनुष्का चौहान ने 38.11 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वहीं, शिवा ने 1.35 मीटर कूदकर रजत पदक जीता है। खिलाड़ियों को एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आलोक गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, धीरू राठौर, स्वतंत्र कुमार, क्रीड़ाधिकारी साधना सिंह, सुरेंद्र यादव, ओमेंद्र सिंह, मनीषा चौहान आदि ने बधाई दी है।