{"_id":"696aab650403ed3d000d75cd","slug":"anger-over-demolition-of-ahilyabais-statue-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-152405-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: अहिल्याबाई की मूर्ति तोड़ने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: अहिल्याबाई की मूर्ति तोड़ने पर आक्रोश
विज्ञापन
फोटो 31 कलेक्ट्रेट पर राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बनारस के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़ने पर पाल-बघेल समाज में नाराजगी है।
शुक्रवार को अहिल्याबाई होल्कर किसान सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने शहर के अहिल्याबाई होल्कर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने बनारस के नगर आयुक्त पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की बात कही।
इस दौरान शत्रुघ्न पाल ने कहा कि बनारस स्थित मणिकर्णिका घाट पर जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। जीर्णोद्धार के नाम पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की दो मूर्तियों को तोड़ दिया गया। लोकमाता की मूर्ति तोड़कर सनातन धर्म का अपमान किया गया है। लख्मीचंद्र बघेल ने कहा कि नगर आयुक्त पाल-बघेल समाज से माफी मांगे और घाट पर फिर से अहिल्याबाई होल्कर की मूर्तियों की स्थापना कराई जाए। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान डाॅ़ लोकेंद्र पाल, रिषी पाल, शीतलपाल, बृजेश कठेरिया, अंजेश कुमार पाल, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।