फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   anaphit vaahan phaila rahe pradooshan

अनफिट वाहन फैला रहे प्रदूषण

Tue, 08 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 08 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
 anaphit vaahan phaila rahe pradooshan
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में अनफिट वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनसे निकलने वाला जहरीला धुआं दम घोंट रहा है। जागरूकता की कमी के चलतेलोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पंजीकृत और बाहर से खरीदे गए करीब 8-10 हजार वाहन ऐसे हैं जो दस साल से पुराने हैं। इनमें निजी और व्यावसायिक दोनों वाहन शामिल हैं। यही वाहन शहर की हवा में जहर घोल रहे हैं। पिछले तीन दिन में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा बढ़ा महसूस किया।
विज्ञापन


 खेतों में जलने वाली पुआल के मुकाबले बाइक और चौपहिया वाहनों से निकलने वाला धुआं कहीं अधिक जहरीला और नुकसानदायक होता है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में शहर में अनफिट वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। नियमानुसार प्रत्येक तीन माह में एक बार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त केंद्र पर वाहनों के प्रदूषण उत्सर्जन की जांच होनी चाहिए। यदि कोई वाहन अधिक प्रदूषण करता मिलता है तो वह सड़क पर चलने के लिए अनफिट होता है।
विज्ञापन

शहर में कहीं भी प्रदूषण उत्सर्जन जांच केंद्र नहीं है। इसके चलते वाहन चालक खरीदने के बाद कभी भी इसकी चेकिंग ही नहीं कराते। दस साल से पुराने वाहनों के संचालन पर भी रोक है। लेकिन यह नियम भी कहीं लागू होता नहीं दिखता है। एक अनुमान के अनुसार जिले में पंजीकृत और बाहर से खरीदे गए करीब 8-10 हजार वाहन ऐसे हैं जो दस साल से पुराने हैं। इनमें निजी और व्यावसायिक दोनों वाहन शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आटोमोबाइल सर्विस की दुकान चलाने वाले शेखर ने बताया कि यदि वाहनों की समय-समय पर सर्विस कराई जाए तो काफी हद तक इनसे फैलने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सकता है। सही समय पर सर्विस न कराने के ही चलते वाहन प्रदूषण अधिक फैलाते हैं। वहीं सुखेंद्र सिंह का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। जो वाहन अधिक प्रदूषण फैलाते दिखें उन्हें तत्काल सीज कर देना चाहिए। साथ ही ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।



शहर में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। ताकि शहर में प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित किया जा सके। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।
- सुनील कुमार सक्सेना, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed