{"_id":"59271f234f1c1b3f76535a06","slug":"an-innocent-death-from-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से एक मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से एक मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 25 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डायरिया से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में बुधवार रात 10 बजे से गुरुवार दोपहर 2:10 बजे तक डायरिया से गंभीर हालत में 14 रोगी भर्ती कराए गए। इनमें से एक मासूम की मौत हो गई।
थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम नगला मनु निवासी आशिकी (डेढ़ वर्ष) पुत्री ब्रजेश कुमार को दो दिन पूर्व उल्टी दस्त होने लगे थे। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टरों ने उसे डायरिया से पीड़ित बताते हुए इलाज शुरू कर दिया। उपचार के दौरान गुरुवार को आशिकी की मौत हो गई। वहीं अकेले डायरिया से पीड़ित होने पर गंभीर हालत में 14 रोगी जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराए गए। वहीं उल्टी दस्त से पीड़ित होने पर तीन दर्जन से अधिक रोगी जिला अस्पताल प्राथमिक इलाज के लिए पहुंचे। चिकित्सकों ने ऐसे रोगियों को प्राथमिक इलाज देकर परहेज बरतने की सलाह दी।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डाक्टर धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि पिछले तीन दिनों से डायरिया के रोगी बढ़ रहे हैं। डायरिया के रोगियों को झोलाछाप के चक्कर में नहीं रहना चाहिए। कुशल चिकित्सक से ही इलाज कराना चाहिए।