{"_id":"58efb93c4f1c1bbc7fcf73ec","slug":"ambedkar-jubilee-celebrated-in-schools-and-colleges-across-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर के स्कूल और कालेजों में धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर के स्कूल और कालेजों में धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
जिले भर के स्कूल और कालेजों में धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर के स्कूल और कालेजों में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
अमन इंटरनेशनल स्कूल में संविधान के निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। प्रबंधक सुमन चौहान तथा प्रधानाचार्य डा. रवींद्र कुमार उपाध्याय ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निदेशक नितिन चौहान, सचिन आदि मौजूद रहे।
विकास खंड मैनपुरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंगौथा पर डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। समाज में व्याप्त छुआछूत को समाप्त करने पर प्रधानाध्यापक अशोक राठौर ने बल दिया। विपनेश तिवारी, रेखा रानी पांडेय आदि उपस्थिति थे।
पूर्व मावि नगरिया अंगौथा, जसवंतपुर, लालपुर सगौनी, नगला मनू में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। सुरेंद्र सिंह, सुभाष बाबू, पंकज, धवेंद्र सिंह आदि ने बच्चों को अंबेडकर के जीवन के बारे में बताया। प्राथमिक व कन्या प्राथमिक दौलतपुर में प्रधानाध्यापक रंजना पांडेय और अनीता सिंह ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय रूपपुर बांक में प्रधानाध्यापक स्नेहलता यादव, प्रियंका, अनुपम सिंह, किशन लता, सीमा रानी, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय जौराई में प्रधानाध्यापक सुशीला यादव, कौशलेंद्र सिंह, कमलेंद्र, नेहा चौहान ने, बच्चो को बाबा साहब के बारे में बताया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय उरथान में प्रधानाध्यापक अशोक यादव, शिक्षक प्रेमनारायण, सोहित यादव, सुमन यादव ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
करहल में बीआरसी सहित ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराम अंबेडकर की जयंती गुरुवार को एक दिन पहले ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बीआरसी पर एबीएसए अजीत कुमार निगम और एबीआरसी श्रीचंद्र यादव ने डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सराय भटेला स्थित प्राइमरी स्कूल पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बाबा साहब अंबेडकर श्रद्धा पूर्वक याद किया। प्रधानाध्यापिका सुनीता यादव ने डा. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
बेवर विकासखंड के केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय बेवर पर खंड शिक्षा अधिकारी जेपी पाल, प्रधानाध्यापिका कीर्ति त्रिपाठी, अनुपम दुबे, रानी सिंह समेत बच्चों ने संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कन्या पूमा विद्यालय खजुरिया में प्रधानाध्यपिका सर्वेश कुमारी, प्रावि खजुरिया में प्रअ शैलेंद्र चौहान ने विद्यालयों में धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाई।