{"_id":"57336ca84f1c1b37419199af","slug":"amar-shaheed-tribute-came-from-beaver-travel-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवर से मैनपुरी पहुंची अमर शहीद श्रद्धांजलि यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवर से मैनपुरी पहुंची अमर शहीद श्रद्धांजलि यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 11 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धांजलि यात्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकसित समाज सेवा समिति के तत्वावधान में अमर शहीद श्रद्धांजलि यात्रा एवं शहीदों की समाधियों की रज कलश श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बेवर ने शहीदों के रज कलश पर पुष्पाजंलि अर्पित कर यात्रा को मैनपुरी के लिए रवाना किया।
कस्बा के शहीद स्मारक भवन से चेयरमैन सरितकांत भाटिया ने अमर शहीद श्रद्धांजलि यात्रा को मैनपुरी के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व अमर शहीदों के रज कलश पर समिति के धर्मेंद्र सिंह अज्ञानी, उमेश कुमार यादव, राज त्रिपाठी, कैप्टन मोहन श्याम सिंह, अरुण दीक्षित, सुभाष आचार्य, प्रमोद यादव, सत्यवीर सिंह, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह यादव आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में नगर पंचायत कार्यालय स्थित महात्मा गांधी पार्क से चेयरमैन सरितकांत भाटिया ने यात्रा को रही झंडी दिखाकर मैनपुरी के लिए रवाना किया।
वहीं मैनपुरी के शौर्य पैलेस में शहीदों की समाधियों की रज कलश को स्थापित कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बाद में शहीद परिवारीजन सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक चंद्रपाल सिंह यादव थे। वहीं अध्यक्षता सूबेदार सत्यराम सिंह ने की।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम सदर गजराज सिंह, मेजर सुरेश यादव, अभिषेक यादव, मेजर शीलेंद्र यादव, डाक्टर दीन मोहम्मद दीन, बदन सिंह मस्ताना, कैप्टन ब्रह्मानंद, सीपी सिंह, एसडी पांडेय आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर विकसित समाज सेवा समिति के संस्थापक धर्मेंद्र, यात्रा के संयोजक सुनील कुमार ने बताया कि उक्त यात्रा 16 जुलाई को यात्रा लखनऊ पहुंचेगी। वहां 16 दिसंबर को दिल्ली रवाना होगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।