फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Alliance stemmed from disappointment Not prosper: Kalraj

निराशा से उपजे गठबंधन से विकास संभव नहीं : कलराज

Thu, 02 Feb 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 02 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Alliance stemmed from disappointment Not prosper: Kalraj
निराशा से उपजे गठबंधन से विकास संभव नहीं : कलराज - फोटो : अमर उजाला
निराशा से उपजा गठबंधन विकास नहीं करा सकता है। ऐसा गठबंधन सिर्फ मतलब के लिए होता है और इससे यूपी को पिछड़ेपन के अलावा कुछ नहीं मिल सकता। जिस पार्टी के मुखिया के परिवार में ही विवाद हो वह प्रदेश को कोई राह नहीं दिखा सकता है। प्रदेश में सिर्फ भाजपा ही स्वच्छ, विकासशील और सुदृढ़ कानून व्यवस्था लागू करने वाली सरकार दे सकती है। यह बात केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कही। वह छोट क्रिश्चियन मैदान में पार्टी प्रत्याशी अशोक चौहान के समर्थन में सभा करने आए थे।
विज्ञापन


केेंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए कभी कुछ नहीं किया। प्रदेश में यदि भाजपा की सरकार आई तो किसानों का फसली कर्ज माफ कर दिया जाएगा। उसके बाद जो ऋण दिया जाएगा वह भी काफी कम ब्याज पर होगा। उन्होंने कहा कि आपदा राहत के लिए केंद्र सरकार से करोड़ों रुपया किसानों को वितरित करने के लिए दिया गया। इसे प्रदेश सरकार ने जाति और धर्म के आधार बांटा गया। वहीं जरूरत मंद रह गए। करोड़ों रुपये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कहते हैं हमने लैपटाप बांटे जबकि अभी अभी तक दर्जनों गांवों में बिजली नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार आई तो भाजपा सबसे पहले सभी गांवों में बिजली पहुंचाने का कार्य करेगी। साथ ही किसानों को खाद, पानी, मिट्टी जांच की सुविधा, बीज आदि की सुविधाएं प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जाएंगी। यही नहीं उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए भी अलग से बजट की व्यवस्था की जाएगी। यही नहीं फसल खराब होने पर 15 दिन के अंदर बीमा का राशि किसान को दिला दी जाएगी।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि सरेराह दुष्कर्म होता है तो सरकार के मंत्री कहते हैं कि यह राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा कि गुंडे बदमाशों की जगह जेल में होगी। इसके लिए अलग से टास्क फोर्स बनेगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार सिर्फ एक व्यक्ति के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है क्योंकि उनके पास विकास दिखाने के लिए कुछ है ही नहीं। परिवार में भी बाप-बेटे चाचा सभी में विवाद है। जबकि भाजपा सिर्फ विकास और सुशासन के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। वहीं बसपा सरकार ने प्रदेश में लूट मचा रखी थी। तब भ्रष्टाचार चरम पर था। उन्होंने विकास के लिए सिर्फ भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व मंच की अध्यक्षता करते हुए वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने लोगों से भाजपा को वोट देेने की बात कहीं। वहीं भाजपा प्रत्याशी अशोक चौहान ने कहा कि इस बार यदि विकास चाहिए तो जात-पात से ऊपर उठकर भाजपा को वोट करें। वहीं भोगांव से प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ही जिले में बेरोजागारी दूर कर सकती है। यदि पार्टी सत्ता में आई तो जिले में गांव स्तर पर रोजगार लगाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी हरनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, शिवओंकार नाथ पचौरी, राहुल चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
 
फोटो खिंचाने की लगी रही होड़
मंच पर जिस समय कलराज मिश्र बैठे थे, उनके साथ  फोटो खिंचाने की भाजपा कार्यकर्ताओं में होड़ मची रही। स्थिति यह रही की मंच का संचालन कर रहे कार्यकर्ता को लोगों को मंच से उतरने के लिए कहना पड़ा।


ज्योति कुरावली और कलराज कुसमरा में आज
भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि सांसद निरंजन ज्योति शुक्रवार को कुरावली में सभा करेंगी। वहीं कलराज मिश्र कुसमरा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में सभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed