{"_id":"6a230b60f0dfc0403c0ab1ee","slug":"allegations-of-breaking-the-boundary-and-occupying-the-school-land-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-160622-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बाउंड्री तोड़कर विद्यालय की जमीन पर कब्जे का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बाउंड्री तोड़कर विद्यालय की जमीन पर कब्जे का आरोप
विज्ञापन
फोटो11 जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते रामबाबू कुशवाह। स्त्रोत स्वयं
मैनपुरी। शहर के देवी रोड स्थित कच्चा आढ़ती स्कूल की बाउंड्री तोड़कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई। विद्यालय की एसोसिएशन ने शुक्रवार को डीएम से मुलाकात की प्रार्थनापत्र देकर अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र में देवी रोड पर आढ़ती सभा का कच्चा आढ़ती विद्यालय है। शुक्रवार को द ग्रेट एसोसिएशन कच्चा आढ़ती सभा के अध्यक्ष रामबाबू कुशवाह अन्य पदाधिकारियों के साथ डीएम डाॅ. इंद्रमणि त्रिपाठी से मिले। बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह अराजक तत्व करीब 15-20 साथियों के साथ आया और हथौड़े से विद्यालय के पीछे की तरफ करीब 20 फीट दीवार तोड़ कर भूमि पर कब्जे की कोशिश की।
वह इस जगह को अपनी बता रहे हैं जबकि विद्यालय भूमि की गाटा संख्या में उनका नंबर नहीं है। विरोध करने पर उन्हें गालियां देते हुए धक्का देकर हटा दिया गया। सूचना पर पुलिस को आता देख वह लोग बाउंड्री तोड़कर भाग गए। जिलाधिकारी से मामले में जांच कर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।