फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   All the buses have been deployed for Maha Kumbh in Prayagraj

UP: मौनी अमावस्या को लेकर रोडवेज की खास तैयारी, महाकुंभ भेजी गईं सभी बसें; इस रूट पर होगी यात्रियों को दिक्कत

Sat, 25 Jan 2025 06:19 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 25 Jan 2025 06:19 PM IST
सार

आगरा और दिल्ली के रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में इस रूट पर बसों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
All the buses have been deployed for Maha Kumbh in Prayagraj
रोडवेज बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बेवर में कुंभ मेला प्रयागराज के लिए बेवर डिपो की सभी बसों की मांग की गई है। कुल 46 बसों में एक दर्जन बसें रवाना भी हो चुकी हैं। बसों में जाने वाले कर्मचारियों को तैयार रहने का आदेश जारी किया गया है। सभी बसों के कुंभ मेला क्षेत्र में जाने से अन्य मार्गों पर जाने वाली सवारियों की किल्लत बढ़ने वाली है।
विज्ञापन


कस्बे के रोडवेज डिपो में तैनात स्टेशन प्रभारी नीलम शर्मा ने बताया। 29 जनवरी मौनी अमावस्या के पूर्व कुंभ मेला प्रयागराज में सवारियों को ले जाने के लिए सभी 46 बसों को भेजने का आदेश आ चुका है। अभी तक एक दर्जन के करीब बसों को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


बेवर डिपो के एआरएम सुभाष चंद्र की मेला क्षेत्र में बनाए गए अस्थाई डिपो में तैनाती कर दी गई है। बसों में जाने वाले स्टाफ को तैयार रहने का निर्देश अधिकारियों के द्वारा दिया जा चुका है। वहीं सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि प्रतिदिन दर्जनों बसें क्षेत्रीय सवारियों को दिल्ली और आगरा पहुंचाती हैं। उन सवारियों की समस्या का निराकरण कैसे होगा। उनके सामने समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed