फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Alert regarding danger of monkey pox in Mainpuri know how monkey pox spreads symptoms and prevention measures

UP News: मंकीपॉक्स के खतरे को लेकर अलर्ट, जानें कैसे फैलता है? लक्षण और बचाव के उपाय; पढ़ें डॉक्टर की सलाह

Tue, 20 Aug 2024 10:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 10:25 PM IST
सार

मंकीपॉक्स के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। उसने जिले में तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगे पढ़ें और जानें यह कैसे फैलता है ? लक्षण और बचाव के उपाय। डॉक्टर की सलाह क्या है? 

विज्ञापन
Alert regarding danger of monkey pox in Mainpuri know how monkey pox spreads symptoms and prevention measures
मंकीपॉक्स - फोटो : freepik.com

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भले ही अभी मंकीपॉक्स का कोई केस सामने नहीं आया हो, पर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पूरी सतर्कता बरतें। किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत जानकारी दी जाएं।

विज्ञापन


पिछले दो साल से कोरोना वायरस पर तो रोक लग गई है लेकिन अब मंकीपॉक्स का खतरा मंडराने लगा है। कई देशों में मंकीपॉक्स के फैलाव को देखते हुए शासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में जिलास्तर पर सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने मंकीपॉक्स को देखते हुए तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि भले ही अभी कोई मरीज नहीं है, लेकिन विभाग बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है। 

विज्ञापन
Trending Videos

सीएमओ ने पीएचसी-सीएचसी के प्रभारियों को सतर्कता बरतते हुए मरीज मिलने पर तुरंत ही सूचना देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि बाहर से आने वाले मरीजों की विशेष जांच कराई जाए। किसी प्रकार के मंकीपॉक्स से संबंधित लक्षण दिखें तो उनकी जानकारी अवश्य दी जाए।
 
विज्ञापन

मंकीपॉक्स के लक्षण

  • तेज ठंड लगकर बुखार आना
  • तेज सिर दर्द होना
  • अत्यधिक थकान
  • लाल चकत्ते पड़ना और घाव में बदल जाना
विज्ञापन

बचाव के उपाय

  • बंदरों और अन्य जानवरों के संपर्क में आने से बचना होगा
  • घरों में सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा
  • जरा से लक्षण दिखें तो तत्काल चिकित्सकों की सलाह लेनी होगी

मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शासन ने भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं हालांकि लिखित में कोई पत्र नहीं मिला है। अभी जिले में कोई केस नहीं है। फिर भी पूरी सतर्कता रहेगी। -डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ


यह भी देखें:- 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed