फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   akshay trteeya: shaadiyon kee dhoom, sone kee bampar khareed

अक्षय तृतीया: शादियों की धूम, सोने की बंपर खरीद

Fri, 28 Apr 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 28 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
akshay trteeya: shaadiyon kee dhoom, sone kee bampar khareed
शादी की धूम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अक्षय तृतीय पर शुक्रवार को चार सौ से ज्यादा शादियां हुईं। वहीं पांच किलो से अधिक सोना भी बिका। बड़ा सहालग होने के कारण शहर से लेकर देहात तक मैरिज होम बुक रहे। हलवाइयों की भी कमी रही। जाम के हालात रहे।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक दिखी। इस दिन बड़ा सहालग होने के कारण शहर से लेकर देहात तक चार सौ से अधिक शादियां हुईं। शादी कराने के लिए जिले में पंडितों की भी कमी पड़ी। एक-एक पंडित ने दो-दो यजमानों के यहां विवाह संस्कार कराया। यही हाल हलवाइयों का भी रहा। अधिक मुहूर्त होने के कारण लोगों को हलवाई तलाशने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिक शादियां होने का असर सड़कों पर दिखा। बरातों के चलते शहर में दिन ढलते ही लोगों को जाम से दो चार होना पड़ा। समारोह स्थल तक पहुंचने में लोगों के पसीने छूट गए। हालांकि अक्षय तृतीय 29 अप्रैल की भी होने के कारण शनिवार को भी बड़ा सहालग रहेगा। इसके चलते शनिवार को भी सोने की खरीदारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तो वहीं अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ होता है इसके चलते लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर के ज्वैलर्स जैन गोल्ड मार्ट के मालिक शैलेश जैन ने बताया कि शुक्रवार को लगभग पांच किलो सोना की बिक्री हुई। लोगों ने भारी गहने खरीदने के बजाए हल्के को ही महत्व दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed