फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youngman disguised as Hindu and trapped girl converted and marry her gave birth to child and left her In Agra

लव जिहादी राजा: हिंदू लड़कियों को फंसाना, धर्म बदलवाकर निकाह करना, बच्चे पैदा करके छोड़ देना, सिर्फ यही मिशन

Mon, 15 May 2023 07:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 07:25 PM IST
सार

आगरा में लव जिहादी राजा की खौफनाक कहानी सामने आई है। यह हिंदू लड़कियों को फंसाता है। धर्म बदलवाकर निकाह करता है। इसके बाद बच्चे पैदा करके छोड़ देता है। यह उसकी अंतिम पत्नी रही पीड़िता का कहना है। 

विज्ञापन
youngman disguised as Hindu and trapped girl converted and marry her gave birth to child and left her In Agra
love jihad - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में लव जिहाद का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां जिहादी राजा पहले हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता है। इसके बाद निकाह करने का ऑफर देता है। मना करने पर बंधक बनाकर जबरन निकाह करता है। इसके बाद बच्चे पैदा करके तलाक, तलाक, तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर लेता है। यह कहना है 2017 में उसके साथ शादी करने वाली एक युवती का। अब राजा ने उसे भी तलाक दे दिया है।

विज्ञापन


मामला रकाबगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने तहरीर दी। बताया कि वर्ष 2017 में उसके फोन पर एक नंबर से मिस कॉल आई। फोन करने पर सामने बात कर रहे युवक ने अपना नाम राजा बताया। पहचान न होने के कारण मैंने फोन काट दिया। इसके बाद राजा लगातार फोन करने लगा। उसने मेरे परिवार की कई पहचान ढूंढ ली। उसका हवाला देकर बात करने लगा। वह खुद को हमेशा हिंदू बताता और उसके साथ दोस्ती करने को कहा। 

विज्ञापन

घर पहुंचने पर जानकारी हुई कि वह हिंदू नहीं है

बताया कि पहले तो उसने मना किया लेकिन राजा उसके परिवार के बारे में जानकारी लेकर उसे जानने का हवाला देकर उसे दोस्ती के लिए राजी कर लिया। इसके बाद एक दिन उसने अपने घर वालों से मिलने के लिए बालूगंज स्थित अपने घर बुलाया। बताया कि जब वह उसके परिवार से मिलने उसके घर गई तो उसके होश उड़ गए। वहां पहुंचने पर उसे जानकारी हुई कि राजा हिंदू नहीं बल्कि गैर समुदाय का है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, सीधे पहुंची थाने; बात सुनकर शर्मसार हो

लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा

बताया कि जानकारी होने पर उसने विरोध किया और वहीं से जाने लगी। इस पर राजा व परिवार वालों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद एक मौलवी को घर बुलाया। जबरन धर्म परिवर्तन कराया निकाह किया। निकाहनामे पर भी जबरन दस्तखत करा लिए। इसके बाद लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। घर में नौकरानी समझकर काम कराता। थकान या बीमार होने पर भी प्रताड़ित करता। राजा और घर वाले धर्म को लेकर आए दिन ताने मारते।    

लव जिहाद के मिशन पर है राजा

बताया कि बिना मेरी इच्छा के मुझ पर बच्चा पैदा करने का दबाव बनाया। जबरन उसने बच्चा भी पैदा कराया। पीड़िता ने बताया कि घर में काम करते समय एक दिन कुछ सबूत मिले। इससे पता चला कि राजा खान इससे पहले भी कई लड़कियों के साथ निकाह करके उन्हें छोड़ चुका है। कई लड़कियों की जिंदगी खराब कर चुका है। राजा प्रेम के नहीं बल्कि लव जिहाद के मिशन पर है। पीड़िता ने जब इस बारे में राजा से बात की तो पूरे परिवार ने उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद तलाक बोलकर बच्चे सहित घर से निकाल दिया।

यह भी पढेंः- Mainpuri Nikay Chunav Result: मतगणना में धांधली, डिंपल यादव बोलीं-जनता के फैसले को

मुकदमा हुआ दर्ज 

धोखा मिलने के बाद पीड़िता ने हिम्मत करके रकाबगंज थाने में तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यहां उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed