{"_id":"d09b5bc665e9db52c78e3a2c0940481e","slug":"agra-desist-from-acts-lawyers-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा की घटना के विरोध में कार्य से विरत रहे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा की घटना के विरोध में कार्य से विरत रहे वकील
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आगरा में अधिवक्ता के परिवार की हत्या से जिले के वकीलों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की। साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कार्य से विरत रहे। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा।
आगरा में वकील की पत्नी और बेटी की हत्या कर डकैती डाली थी। इसके विरोध में मैनपुरी बार एसोसिएशन के अजय कृष्ण पांडेय और संजय चौहान गुट कार्य से विरत रहे। इस दौरान न्यायिक कार्यों से विरत रहकर अध्यक्ष आशुतोष पांडेय की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा भी हुई। इसमें मृतक परिवार को श्रद्धांजलि देते हुए वारदात के संबंध में शोक प्रकट किया और पुलिस अधिकारियों से अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर अधिवक्ता कुलदीप प्रताप सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी, दिनेश दीक्षित, विकास सैनी, सतीश दीक्षित, पवन कुमार, अनिल दुबे, राकेश गुप्ता, प्रमोद कुमार सिंह, दिनेश मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, ब्रजविहारी मिश्रा, संदीप राठौर, संजीत गौर, संदीप त्रिपाठी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद थे। वहीं संजय चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक राजीश यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं। अधिवक्ताओं को शस्त्र लाइसेंस देने की भी उन्होंने मांग की। अन्य वक्ताओं ने कहा इस मामले में आगरा के अधिवक्ताओं की हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर महेंद्र भारद्वाज, सतीश यादव, सत्येंद्र सिंह यादव, वीरबहादुर सिंह राठौर, चंद्रभान सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह यादव, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह चौहान आदि मौजूद थे।