फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Afternoon thunderstorm relief

दोपहर बाद आई आंधी बारिश ने दी राहत

Wed, 31 May 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Wed, 31 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Afternoon thunderstorm relief
दोपहर बाद आई आंधी बारिश ने दी राहत - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की दोपहर अचानक आई आंधी और देहात में कुछ स्थानों पर हुई रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि आंधी के चलते शहर से लेकर देहात तक बिजली गुल हो गई। परिणामस्वरूप लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक शहर के कई हिस्सों और देहात के एक बड़े क्षेत्र में बिजली गुल थी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह से ही भीषण गर्मी से लोग बेहाल दिखे। दोपहर तक उमस भरी गरमी के कारण लोग परेशान दिखे। दोपहर बाद लगभग तीन बजे अचानक आंधी आई। वहीं देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। इसके साथ ही आसमान में घने बादल घिर आए। परिणामस्वरूप तापमान में गिरावट आने के साथ ही मौसम सुहावना हो गया। कुरावली और आसपास के क्षेत्र में तो बूंदाबांदी हुई और ठंडी हवाएं चलीं। जिन क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई थी वहां काफी देर तक धूलभरी हवाएं चलती रहीं। हालांकि आंधी आते ही शहर के बड़े हिस्से और देहात में बिजली गुल हो गई। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम खबर लिखे जाने तक शहर और देहात के बड़े हिस्सा की बिजली गुल थी। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारी एके पांडेय का कहना है कि आंधी के बाद हुए फाल्ट को तलाशने के लिए पेट्रोलिंग टीमें रवाना कर दी गईं हैं। फाल्ट सही होते ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed