फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   After the unceasing procession anchor

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर अटूट लंगर

Mon, 05 Jan 2015 12:07 AM IST
ब्यूूराो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूूराो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 05 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
After the unceasing procession anchor
पांच जनवरी को सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव है। इस उपलक्ष्य में पिछले 11 दिनों से निकाली जा रही शोभायात्रा का रविवार को समापन हो गया। पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा में अटूट लंगर बरता। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद लिया।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव पांच जनवरी को मनाया जाता है। इससे 11 दिन पूर्व से गुरुद्वारा पंजाबी कालोनी और पंजाबी समाज की ओर से प्रतिदिन सुबह शोभायात्रा निकाली जाती है। 26 दिसंबर से शोभायात्रा सुबह पांच बजे निकाली जा रही है। रविवार को शोभायात्रा का अंतिम दिन था। पंजाबी कालोनी के विभिन्न मार्गों से होकर शोभायात्रा का समापन पंजाबी कालोनी गुरुद्वारा पर हुआ। इसके बाद वहां शबद कीर्तन हुआ। ज्ञानी रुपिंदर सिंह ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

अटूट लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर का स्वाद चखा। इस मौके पर सरदार रंजीत सिंह, सरदार हरदीप सिंह, सरदार मान सिंह, सरदार रविंद्र सिंह, सरदार नरेंद्र कालरा, सरदार हरभजन सिंह, सरदार अरविंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed