फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   After four days, found relief

चार दिन बाद मिली लोगों को राहत

Wed, 27 Jul 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 27 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
After four days, found relief
अब मिलेगी बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चार दिन से बिजली न मिलने से परेशान रहे शहर के लोगों को बुधवार की देर शाम राहत मिल गई। सिविल लाइन उपकेंद्र का 10 एमवीए का खराब ट्रांसफार्मर नोएडा से मंगाकर दोपहर बदल दिया गया। टेस्टिंग के बाद देर शाम शहर में आपूर्ति चालू कर दी गई। वहीं, प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने ट्रांसफार्मर खराब होने के संबंध में अधीक्षण अभियंता वर्कशाप से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 23 जुलाई की रात सिविल लाइन उपकेंद्र का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। शहर के आधे से अधिक इलाके की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों से रोस्टर बनाकर शहर में आपूर्ति की गई। इसके बाद भी लोग गर्मी से परेशान रहे। पेयजल समस्या भी लोगों के आड़े आई। अधिकारियों ने नोएडा से 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर मंगवाकर टेस्टिंग कराने के बाद बुधवार की देर शाम आपूर्ति शुरू कर दी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता एके पांडेय, जेई असलमउद्दीन की देखरेख में तकनीकी कर्मचारी काम में जुटे रहे। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव का कहना है कि अब पूरे शहर में आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम सुरजीत सिंह राठौर ने सिविल लाइन उपकेंद्र के 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर के खराब होने के संबंध में रिपोर्ट तलब की है। ट्रांसफार्मर खराब होने के समय कौन कर्मचारी ड्यूटी पर थे। उनकी क्या भूमिका रही। अगर पहले से कोई शिकायत थी तो क्या कार्रवाई की गई। इस संबंध में स्पष्ट और विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र ही देने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed