फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   accused who came on bail in Mainpuri spread panic by firing and threatened victim

Mainpuri: जमानत पर आए आरोपी ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, बोला- राजीनामा नहीं भरा तो बेटी को दोबारा उठा ले जाएंगे

Wed, 03 May 2023 05:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 May 2023 05:22 PM IST
सार

मैनपुरी में जमानत पर छूटकर आए आरोपी ने फायरिंग कर गांव में दहशत दी। पीड़ित को धमकी दी कि यदि राजीनामा नहीं भरा तो बेटी को दोबारा उठा ले जाएंगे। इससे परिवार दहशत में है।

विज्ञापन
accused who came on bail in Mainpuri spread panic by firing and threatened victim
कुर्रा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में जमानत पर छूट कर गांव आए आरोपी ने आतिशबाजी चलाने के साथ ही फायरिंग की। पीड़ित को धमकी दी कि दोबारा बेटी को उठा ले जाएगा। दहशत में आए परिजन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। बताया कि आरोपी रूपराम उनकी पुत्री को ले गया था। मामले में वह जेल भेजा गया था। 26 अप्रैल को वह जमानत कराने के बाद गांव आ गया। वापस आते ही आरोपी ने पहले तो आतिशबाजी चलाई। इसके बाद पीड़ित परिवार को धमकी देते हुए एलान कर दिया। 

विज्ञापन

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

आरोपी ने कहा कि अगर राजीनामा नहीं किया तो वह लड़की को दोबारा उठा कर ले जाएगा। उसके साथ मौजूद प्रेमपाल व श्रीनिवास ने भी धमकी दी। आरोपी द्वारा दी गई धमकी के बाद परिवार दहशत में आ गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed