फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   accused pressurizing victim for compromise In case of misdeeds with woman in Mainpuri

Mainpuri: पूर्व प्रधान ने महिला से किया दुष्कर्म, जेल से लौटने के बाद समझौते का बना रहा दबाव; पति को पीटा

Wed, 22 Nov 2023 05:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 05:03 PM IST
सार

मैनपुरी में पूर्व प्रधान ने महिला से दुष्कर्म किया। अब आरोपी जेल से लौटने के बाद पीड़िता पर समझौते का दबाव बना रहा है। इसी को लेकर पति को पीटा। 

विज्ञापन
accused pressurizing victim for compromise In case of misdeeds with woman in Mainpuri
woman crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक महिला से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पूर्व प्रधान पीड़ित पक्ष पर समझौते को लेकर दबाव बना रहा है। मना करने पर दावत खाकर लौट पीड़िता के पति की पिटाई करते हुए धमकाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 20 नवंबर को वह गांव अवाहार से एक दावत में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहा था। रास्ते में पूर्व प्रधान यतेंद्र उर्फ लाला की गाड़ी खड़ी थी। जब वह गाड़ी के पास गुजरा तो वहां मौजूद नशे में धुत पूर्व प्रधान ने गला पकड़ कर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पति है नंपुसक... जेठ और ससुर जबरन नोचते हैं शरीर; पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़ी पीड़िता; पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि आरोपी पूर्व प्रधान यतेंद्र ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में आरोपी जेल भी जा चुका है। अब वह लगातार राजीबाजी करने का दबाव बना रहा है। सोमवार को भी उस पर दबाव बनाया। विरोध करने पर यतेंद्र, शैलेंद्र व दो अन्य ने उसकी पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस दोषी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed