फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   accused of rape and murder died after being hit by unknown vehicle

UP: दुष्कर्म व हत्या के आरोपी की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर माैत, हत्या का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 22 Jul 2025 09:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 22 Jul 2025 09:59 PM IST
सार

मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर रुई के पास किसी वाहन की टक्कर से युवक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
accused of rape and murder died after being hit by unknown vehicle
परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या के मामले में 14 जुलाई को जमानत पर छूटे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर भोगांव थाना क्षेत्र के रुई इलाके में हुआ। मृतक पुष्पेंद्र कुमार (30) के परिजन ने पोस्टमार्टम के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय के बाहर शव रखकर हंगामा किया। बाद में भाई शीलेश कुमार की तहरीर पर भोगांव थाना पुलिस ने युवती पक्ष के तीन नामजद सहित अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ साजिशन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव नगला शीशम निवासी पुष्पेंद्र कुमार मंगलवार सुबह मकान के निर्माण के लिए गिट्टी लेने मैनपुरी आए थे। लौटते समय मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर रुई के पास किसी वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजन को सौंप दिया। परिजन शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय के बाहर रखकर पुष्पेंद्र की मौत को साजिशन हत्या बताकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के भाई शीलेश कुमार ने बताया कि 14 जुलाई को पुष्पेंद्र दुष्कर्म-हत्या के मामले में जमानत पर छूटा था। मुकदमे के वादी पक्ष ने उनके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी और मंगलवार को किसी वाहन से टक्कर मारकर उनके भाई की हत्या करवा दी गई। कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। भोगांव पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

काफी देर तक हंगामा चला, फिर मौके पर ही शीलेश से तहरीर ली गई और भोगांव थाने में मुकदमे के वादी पक्ष के तीन लोगों व अज्ञात वाहन चालक पर हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव नगला शीशम गए। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

दुष्कर्म और दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का था आरोप
पुष्पेंद्र पर आरोप था कि उसने 5 नवंबर 2022 को 19 वर्षीय युवती के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस वारदात में युवती के पिता ने केस दर्ज कराया था। एफआईआर के मुताबिक, वह घटना वाले दिन कोल्ड स्टोर गए थे। पत्नी, बड़ी बेटी की डिलिवरी के संबंध में आगरा गईं थीं। छोटी बेटी घर से ट्यूशन गई हुई थी। 

जब आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया तो छोटी बेटी घर पहुंच चुकी थी, उसने इस वारदात को देखा। मुकदमा एडीजे एफटीसी प्रथम कोर्ट में विचाराधीन है। 18 जुलाई को इसमें निर्णय की तिथि थी। मगर, किन्ही कारणों से कोर्ट ने 2 अगस्त 2025 की तिथि नियत कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed