{"_id":"e61386feb745498ed7b1c1b64cf0a0ad","slug":"accused-of-not-reporting-to-the-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप
Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलाऊ थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर ग्राम निवासी आरोपियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और महिलाओं के साथ छेड़खानी की शिकायत की। महिला ने थाना पुलिस पर घटना की रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप भी लगाया।
सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंची ग्राम ककरेटा निवासी सुशीला देवी ने एसपी हिमांशु कुमार को बताया कि 13 फरवरी को गांव के ही लोगों से नल पर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने परिवारीजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। घर में मौजूद महिलाओं के साथ बदसलूकी की। पीड़ित परिवार जब थाने में शिकायत लेकर गया तो उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। एसपी ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं थानाध्यक्ष एलाऊ ने बताया कि उक्त विवाद में दोनों पक्षों के तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।