{"_id":"6714f96a588ba0027508c647","slug":"accused-of-deadly-attack-banished-from-district-for-six-months-with-drums-in-mainpuri-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, जिला बदर आरोपी को गांव के बाहर खदेड़ा; दी ये हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, जिला बदर आरोपी को गांव के बाहर खदेड़ा; दी ये हिदायत
Sun, 20 Oct 2024 06:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Oct 2024 06:21 PM IST
सार
ढोल नगाड़ों के साथ जिला बदर आरोपी के पुलिस पहुंची। आरोपी को गांव के बाहर खदेड़ा। हिदायत दी कि तय समय तक गांव में नजर ना आए। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने जिला बदर आरोपी को गांव के बाहर खदेड़ा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को ढोल नगाडे़ के साथ जानलेवा हमला के मामले में आरोपी को छह माह के लिए जिला बदर किया गया। कार्रवाई के दौरान सीओ करहल संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी और पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई को देखने के लिए गांव में महिलाओं बच्चों की भीड़ एकत्र रही। जिला बदर को हिदायत दी गई तय समय तक जनपद की सीमा में नजर न आए।
विज्ञापन
मामला करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला मनू का है। सीओ करहल ने बताया कि गांव निवासी अजय सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला आदि धाराओं तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अंजनी कुमार की ओर से आरोपी को जिला बदर किए जाने के लिए आदेश दिए गए थे। आदेश के अनुपालन में रविवार को गांव पहुंच कर आरोपी को छह माह के लिए तड़ीपार किया गया। आरोपी को गांव से ढोल नगाडे़ के साथ जिला बदर करते हुए जनपद की सीमा से बाहर भेजा गया।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि चेतावनी दी गई है कि यदि छह माह तक वह जनपद की सीमा में नजर आया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ढोल नगाड़ों के साथ जिला बदर की कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीण महिलाओं बच्चों की भीड़ जुटी देखी गई।