फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Accountant accused of indecency

लेखपाल पर अभद्रता करने का आरोप लगाया

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Accountant accused of indecency
 सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें किसानों ने लेखपाल पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम गजेंद्र सिंह को बताया कि विकासखंड के ग्राम सलेमपुर में लेखपाल ने चेक वितरण के समय किसानों के साथ अभद्रता की। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा है कि अगर प्रशासन ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो भारतीय किसान यूनियन प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराएगी। इस दौरान रामचंद्र राजपूत, आनंद पाठक, नारायण, शीलेश दुबे, संजीव ठाकुर, अंकुर यादव, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।  
                   
करहल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने डीएम से कुछ लोगों द्वारा खेत से अवैध मिट्टी खनन करने की शिकायत की है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम कुम्हेरी निवासी मधु सिंह पत्नी ब्रजेश कुमार ने डीएम चंद्रपाल सिंह से शिकायत की है कि ग्राम नगला प्रेमी निवासी कुछ लोग रात के समय जेसीबी से खेतों से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं। पीड़ित ने उनसे मना किया तो उक्त लोगाें ने असलाह दिखाकर जान मारने की धमकी दी। महिला की ओर से रात को ही पुलिस को सूचना दी गई लेकिन खनन माफियाओं के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
                   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed