फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   accident took life of groom to be Before wedding ceremony took place in Mainpuri

UP: सेहरा सजने से पहले ही उठ गई अर्थी, दो दिन बाद जानी थी बरात; इस तरह आई मौत... चीत्कार उठे घरवाले

Tue, 16 Apr 2024 04:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 04:22 PM IST
सार

सेहरा सजने से पहले ही होने वाले दूल्हे की अर्थी उठ गई। दो दिन बाद बरात जानी थी। इससे पहले ही मौत आ गई। खबर सुनी तो घरवाले चीत्कार उठे। 

विज्ञापन
accident took life of groom to be Before wedding ceremony took place in Mainpuri
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सेहरा सजने से पहले हादसे ने होने वाले दूल्हे की जान ले ली। खबर से घरवाले बेहाल हो उठे। घर में चीत्कार मच गई। शादी में शामिल होने आए रिश्तेदार ढांढस तो बंधा रहे थे लेकिन खबर ऐसी थी कि उन्हें खुद को संभालना भी मुश्किल हो रहा था। दो दिन बाद बरात जानी थी। 

विज्ञापन


मामला भोगांव थाना क्षेत्र के नगला विचित्र गांव की है। गांव निवासी सुरेशचंद्र ने बेटे गोविंद सिंह (22) की शादी जनपद फर्रुखाबाद के गांव बरई में तय की थी। घर में शादी की तैयारियों का माहौल था। बुधवार 17 अप्रैल को मंडप का कार्यक्रम था। वहीं 18 अप्रैल को बरात जानी थी। 

विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बाइक में मार दी टक्कर

इससे पहले सोमवार की शाम गोविंद के पास होने वाले साले का फोन आया। उसने विवाह संबंधी किसी काम के लिए संकिसा बुलाया। गोविंद बाइक लेकर संकिसा चला गया। देर शाम घर लौटते समय थाना क्षेत्र के ही जसराजपुर के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

घर में मची चीख पुकार

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर पहचान की। परिजन को फोन कर हादसे में गोविंद की मौत होने की जानकारी दी। मौत की खबर सुनते ही शादी वाले घर में चीख पुकार मच गई। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

पल भर के लिए छा गया सन्नाटा... फिर मची चीत्कार

नगला विचत्रि गांव निवासी गोविंद की शादी को लेकर घर का माहौल खुशनुमा था। घर में मेहमान आए हुए हैं। महिलाएं मंगल गीत गा रहीं थीं। सभी घरवाले शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। इस बीच पुलिस के एक फोन कॉल से घर में सन्नाटा पसर गया।  फोन पर गोविंद की मौत होने की खबर मिलते ही अगले ही पल चीत्कार मच गई। शादी की खुशियां पल भर में काफूर हो गईं। रोते बिलखते परिजन मोर्चरी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed