फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   AC buses will run between Delhi and Lucknow from tomorrow.

Mainpuri News: दिल्ली और लखनऊ के लिए कल से चलेगी एसी बस

Thu, 09 Apr 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 09 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
AC buses will run between Delhi and Lucknow from tomorrow.
मैनपुरी। गर्मी के यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए परिवहन निगम की ओर से वातानुकूलित बसों का संचालन शुरू कराया जा रहा है। निगम के मैनपुरी डिपो की ओर से शुक्रवार से दिल्ली और लखनऊ के लिए एक-एक एसी बस का संचालन शुरू कराया जाएगा। मैनपुरी बस स्टैंड से बसें सुबह छह बजे गंतव्य के लिए रवाना होंगी।मैनपुरी डिपो की ओर से परिवहन निगम को प्रस्ताव भेजकर दो वातानुकूलित बसों की मांग की गई थी। निगम की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद डिपो को दो बसें मिल गई हैं। पहले दोनों बसों का संचालन दिल्ली के लिए होना तय किया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों की मांग पर एक बस दिल्ली और दूसरी बस लखनऊ के लिए चलेगी।डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि मैनपुरी बस स्टैंड से बस सुबह छह बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। बस सुबह 6:45 बजे बेवर, छिबरामऊ 7:20 बजे कन्नौज 8:25 बजे और लखनऊ आलमबाग बस स्टैंड 10:30 बजे पहुंचने का समय है। दोपहर तीन बजे बस मैनपुरी के लिए रवाना होगी।वहीं, दिल्ली के लिए बस सुबह छह बजे रवाना होकर 6:30 बजे कुरावली, 7:30 बजे एटा, 9:30 बजे अलीगढ़ होकर 12:30 दिल्ली आनंद बिहार पहुंचने का समय है। दोपहर 3:30 बजे बस वापस मैनपुरी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed