फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   aarakshan samarthakon ka hoga samarthan

आरक्षण समर्थकों का होगा समर्थन

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
aarakshan samarthakon ka hoga samarthan
प्रजापति कल्याण समिति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आरक्षण देने वाले दल का भी प्रजापति समाज समर्थन  करेगा। रविवार को संगठन की हुई बैठक में इसका ऐलान किया गया। वहीं बिरादरी के लोगों से हक के लिए संगठित होने का भी आह्वान हुआ।
विज्ञापन

प्रजापति कल्याण समिति की रविवार को श्रीराम वाटिका मैरिज होम में बैठक हुई। इसमें बच्चू सिंह ने कहा समाज के उत्थान के लिए बिरादरी के लोगों का संगठित और शिक्षित होना जरूरी है। बताया कि इस समाज को किसी भी राजनैतिक दल ने आज तक सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक तरक्की नहीं दी। किसी भी दल ने समाज को पहचान देने की कोशिश नहीं की है। ऐसे में अब समाज के लोग उसी दल का सर्मथन करेंगे, जो दल उनकी बिरादरी को आरक्षण देने का सर्मथन करेगा। इस मौके पर ऊषा कुमारी, बटेश्वर दयाल, कृष्ण स्वरुप, विश्वनाथ, अमर सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, राम स्वरुप, भजनलाल, गोरेलाल, उमेश चंद्र, रामानंद, धनीराम, भारत सिंह, प्रकाश चंद्र, देवेंद्र कुमार, हरपाल सिंह, लज्जाराम, होरीलाल, शोभाराम, रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed