फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   AAP protests against power crisis, high tariffs and smart meters

Mainpuri News: बिजली संकट, महंगी दरों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का प्रदर्शन

Fri, 05 Jun 2026 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
AAP protests against power crisis, high tariffs and smart meters
मैनपुरी। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को बिजली संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने अघोषित कटौती, महंगी दरों और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों का विरोध किया।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में किशनी विधानसभा के चितायन बिजली घर पावर हाउस पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया। संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि भीषण गर्मी में प्रदेश की जनता बिजली संकट से त्रस्त है। गांवों और शहरों में कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। प्रदेश में नागरिक, किसान और व्यापारी परेशान हैं। जनता देश की सबसे महंगी बिजली दरें चुका रही हैं फिर भी निर्बाध बिजली नहीं मिल रही। सरकार के दावों के विपरीत जमीनी हकीकत खराब है। उद्योग व्यापार और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि मंत्री समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे बल्कि गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी में व्यस्त हैं। पार्टी ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को परेशानी का कारण बताया, जिससे फर्जी बिल और गलत माप की शिकायतें आ रही हैं। कार्यकर्ताओं ने अघोषित कटौती बंद करने और बिजली दरों में वृद्धि रोकने की मांग की। उन्होंने स्मार्ट मीटर की निष्पक्ष जांच तथा सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने पर जोर दिया। पार्टी ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शिशुपाल सिंह शाक्य, जिला सचिव गौरव यादव, ब्रज प्रांत सचिव सत्यपाल सिंह, नगर उपाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ गौरव पाल, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, विधानसभा अध्यक्ष विपिन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed