फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   aag mein jhulasakar paanch pashu mare, vrddha jhulasee

आग में झुलसकर पांच पशु मरे, वृद्धा झुलसी

Fri, 15 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 15 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
aag mein jhulasakar paanch pashu mare, vrddha jhulasee
आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम नगला कायस्तान में शुक्रवार दोपहर दो घरों में आग लग गई। आग की लपटों में घिरकर पांच पशु मर गए और इन्हें बचाने के प्रयास में एक वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। घरों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू किया। घायल वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


ग्राम नगला कायस्तान निवासी कल्लू खान के मकान में शुक्रवार दोपहर एक बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आकर कल्लू के घर के बाहर बंधे चार बकरे और एक बकरी जल गई। इन्हें बचाने पहुंची कल्लू की पत्नी जरीना बेगम आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने पड़ोसी अच्छन के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों घरों में आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने घरों में लगी आग पर काबू किया। गांव में आग लगने की सूचना पर लेखपाल हरिनंदन ने नुकसान का जायजा लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed