फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A woman troubled by domestic troubles committed suicide by hanging herself

UP: सास से हुई कहासुनी, सुबह कमरे के गेट पर लटकी मिली बहू की लाश; दृश्य देख कांप उठा कलेजा

Sun, 02 Feb 2025 04:31 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 02 Feb 2025 04:31 PM IST
सार

सुबह परिजन उठे दृश्य देख रोंगटे खड़े हो गए। विवाहिता का शव फंदे पर लटका हुआ था। परिवार में चीत्कार मच गई। मायके वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
A woman troubled by domestic troubles committed suicide by hanging herself
फांसी। - फोटो : Freepik

विस्तार

मैनपुरी के किशनी में थाना क्षेत्र के गांव नगला गवे में एक महिला ने गृहक्लेश के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गांव नगला गवे निवासी सोनी पाल (32) का सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शुक्रवार की शाम को हुए झगड़ा शांत हो गया और घर के सभी लोग खाना खाकर सोने के लिए चले गए थे।
विज्ञापन


सोनी भी दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। गृह क्लेश से परेशान सोनी ने रात को कमरे के बाहर लगे कुंडे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार को सुबह जागने पर परिजन को जानकारी हुई तो अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष के लोग भी आ गए। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed