{"_id":"69712db2285c9d8c9c043bcd","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-the-room-burning-a-licensed-gun-and-cartridges-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-152704-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग, लाइसेंसी बंदूक और कारतूस जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग, लाइसेंसी बंदूक और कारतूस जले
Thu, 22 Jan 2026 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
करहल। गांव भगवतीपुर में एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग में घरेलू सामान के साथ ही लाइसेंसी बंदूक और कारतूस भी जल गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
पीड़ित राजवीर और राकेश कुमार ने प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि 20 जनवरी की रात उनके मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जब तक आग लगने के बारे में जानकारी हुई, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उनकी मदद से आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। आग में घरेलू सामान लाइसेंसी बंदूक और कारतूस भी जल गए। राजवीर ने बताया कि उनकी पुत्री की 10 फरवरी को शादी है, उसका सामान भी आग में जल गया है।