फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A pot filled with silver coins was found while breaking down a wall.

Mainpuri News: दीवार तोड़ते समय निकला चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा

Tue, 23 Jun 2026 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 23 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
A pot filled with silver coins was found while breaking down a wall.
करहल। थाना क्षेत्र के गांव कांकन में एक पुराने कच्चे मकान की दीवार तोड़ते समय चांदी के सिक्कों से भरा मिट्टी का घड़ा निकलने की सूचना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। बताया कि घड़ा निकलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

गांव निवासी राहुल भदौरिया ने बताया कि उनके पूर्वज स्व कैलाश सिंह भदौरिया का एक कच्चा मकान गांव में स्थित है। दो वर्ष पूर्व मकान की दीवार गिर गई थी जिसके बाद नई दीवार बनवाने के लिए सोमवार दोपहर जेसीबी मशीन से मिट्टी समतल कराने एवं पुरानी दीवार हटाने का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान रसोई के पास बने पुराने हिस्से से चांदी के सिक्कों से भरा मिट्टी का घड़ा निकल आया।
विज्ञापन

राहुल भदौरिया का आरोप है कि घड़ा निकलते ही कुछ लोगों ने उसे फोड़ दिया और उसमें रखे सिक्के अपने साथ ले गए। घटना की सूचना गांव में तेजी से फैल गई और पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed