फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A criminal who was running away after robbing a couple was shot

Mainpuri News: दंपती से लूट कर भाग रहे एक बदमाश को लगी गोली

Thu, 26 Feb 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 26 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A criminal who was running away after robbing a couple was shot
फोटो7 लूट की घटना के बाद मौके पर जांच करते एसपी सिटी। संवाद
किशनी। अपाचे बाइक सवार तीन लुटेरों ने दवा लेने जा रहे दंपती से चेन, मोबाइल लूट की वारदात अंजाम दी। लुटेरों ने बाइक की चाबी निकाल ली, इस दौरान एक लुटेरा तमंचा निकालने लगा, तभी गोली चल गई। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को साथी लेकर भाग गए। एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी जांच के लिए नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बूढाखेरा निवासी देवेंद्र यादव बृहस्पतिवार शाम को पत्नी निक्की के साथ दवा लेने जा रहे थे। कटरा समान से ही सफेद रंग की अपाचे सवार तीन नकाबपोश लुटेरे उनके पीछे लग गए। दंपती जैसे ही हिंदूपुर पुल से पहले समान रजबहा पुलिया पर पहुंचे, तभी एक लुटेरे ने झपट्टा मार निक्की के गले से सोने की चेन तोड़ ली। ओवरटेक कर बाइक की चाबी निकाल ली और देवेंद्र का मोबाइल लूट लिया। लूट करने के बाद जाते समय पीछे बैठे एक बदमाश ने पीछा न करने के लिए धमकाते हुए कमर पर लगा तमंचा निकाला, तभी गोली चल गई। गोली लुटेरे के पैर में लग गई। जिसके बाद घायल बदमाश को उसके साथी लेकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह से लुटेरों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर बिखरे खून का नमूना लिया। एसपी सिटी ने पीड़ित दंपती से जानकारी ली।
विज्ञापन


आसपास के छोटे बड़े अस्पताल खंगाल रही पुलिस
लूट की वारदात को अंजाम देेने वाले एक लुटेरे को गोली लगी है। वह इलाज के लिए आसपास या जनपद इटावा की सीमा में किसी अस्पताल में उपचार जरूर कराएगा। पुलिस का मानना है कि वह सरकारी अस्पताल जाने से बचेगा, सभी छोटे बड़े अस्पतालों पर जानकारी की जा रही है। जनपद इटावा पुलिस से भी संपर्क कर घटनाक्रम की जानकारी दे दी है। पुलिस जल्द ही लुटेरों को पकड़ लेगी।

फोटो7 लूट की घटना के बाद मौके पर जांच करते एसपी सिटी। संवाद

फोटो7 लूट की घटना के बाद मौके पर जांच करते एसपी सिटी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed