{"_id":"1-82205","slug":"Mainpuri-82205-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप की शिकायत पर एसओ ने दी धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप की शिकायत पर एसओ ने दी धमकी
Mainpuri
Updated Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गैंगरेप की शिकायत पर एनसीआर लिखने और कार्रवाई करने की कहने पर एसओ बिछवां ने दंपति पर समझौता करने का दबाव बनाया। यहीं नहीं अधिकारियों से शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी भी दी। दंपति ने बुधवार को एसपी से शिकायत की। एसपी ने सीओ भोगांव को जांच सौंपी है।
बिछवां क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि 17 जून को उसके पति घर पर नहीं थे। वह अपनी दुकान पर बैठी थी। तभी गांव के तीन लोग दुकान में घुस आए। दुकान का शटर गिराकर उसके साथ गैंगरेप किया। पति के घर आने पर उसने उनको घटना की जानकारी दी। जब वह पति के साथ रिपोर्ट लिखाने गई तो पुलिस ने एनसीआर लिखकर उसकी चोटों का मेडिकल कराया। इसके बाद भी दुष्कर्म की पुष्टि के लिए अस्पताल नहीं भेजा।
पति के साथ पीड़ित महिला बुधवार को एसपी से मिली। उसने शिकायत की कि बुधवार सुबह गांव पहुंचे थाना बिछवां के दो सिपाहियों ने उस पर समझौता करने का दबाव बनाया। जब वह थाने में शिकायत करने गई तो एसओ ने भी समझौता करने की बात कही। साथ ही समझौता नहीं करने पर झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस की शिथिलता के कारण आरोपी उसको धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी ने सीओ भोगांव को मामले की जांच सौंपी है। एसपी श्रीकांत सिंह का कहना है कि महिला पहले भी शिकायत कर चुकी है। थाने से कराई जांच में मामला दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का सामने आया है। शिकायत की गंभीरता देखते हुए अब सीओ भोगांव से जांच कराई जाएगी।