{"_id":"1-81791","slug":"Mainpuri-81791-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान होने के बाद नाना के साथ गई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बयान होने के बाद नाना के साथ गई किशोरी
Mainpuri
Updated Wed, 18 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जान से मारने की नीयत से नहर में फेंकी गई गर्भवती किशोरी का औंछा पुलिस ने मंगलवार को अपर जिला जज की कोर्ट में बयान कराया। कोर्ट में बयान के बाद किशोरी ने नाना के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। किशोरी की इच्छा के मुताबिक अपर जिला जज ने थानाध्यक्ष औंछा को पुलिस अभिरक्षा में ननिहाल तक पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
12 जून की शाम गर्भवती किशोरी को जसराना क्षेत्र में मां, मामा और बुआ ने जान से मारने की नीयत से नहर में फेंक दिया था। शुक्रवार को झाल नगरिया के पास नहर में किशोरी को ग्रामीणों ने बरामद किया था। नगला सलेही निवासी राजू द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट पर किशोरी को नहर में फेंकने की आरोपी मां, बुआ और मामा को पुलिस जेल भेज चुकी है। मंगलवार को किशोरी की हालत में सुधार होने पर थानाध्यक्ष औंछा देवेश कुमार शर्मा उसे लेकर कोर्ट पहुंचे। अपर जिला जज की कोर्ट में पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कराए। किशोरी के कोर्ट में पहुंचने की जानकारी होने पर उसके नाना भी शिकोहाबाद से परिवारीजनों के साथ कोर्ट पहुंच गए। किशोरी ने नाना के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। अपर जिला जज ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि पुलिस अभिरक्षा में किशोरी को ननिहाल तक भेजा जाए।
वहीं किशोरी से दुष्कर्म करने वाला प्रेमपाल निवासी गोपालपुर घटना के बाद से गांव से फरार है। एसपी श्रीकांत सिंह द्वारा प्रेमपाल को पकड़ने के लिए गठित की गई दो टीमों ने औंछा, जसराना, फीरोजाबाद, एटा में उसकी रिश्तेदारियों में दबिश दी है। आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। उसके परिवार के लोग भी घर से भाग गए हैं।