{"_id":"1-77516","slug":"Mainpuri-77516-1","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैरियर तोड़, सिपाही समेत दो पर चढ़ाया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरियर तोड़, सिपाही समेत दो पर चढ़ाया ट्रक
Mainpuri
Updated Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा (मैनपुरी)। पुलिस ने मंगलवार की रात मानपुर के पास गोवंश से लदे तीन ट्रकों को रोकने का प्रयास किया लेकिन ट्रकों के चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। यहां से भागे ट्रकों को पडरिया चौराहे पर बैरियर गिराकर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आगे आ रहे ट्रक ने बैरियर तोड़ दिया। बैरियर के पास खड़े सिपाही निर्मल सिंह और ग्रामीण जोगराज ट्रकों की चपेट में आकर घायल हो गए। आगे जाकर ट्रकों के चालक और उनमें सवार गो तस्कर ट्रक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, इनमें सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई हैं।
घटनाक्रम मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे का है। पहले मानपुर के पास पुलिस ने एटा की ओर से आ रहे इन तीन ट्रकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन रुकने के बजाए चालकों ने ट्रक औंछा की ओर दौड़ा दिए। इसके बाद थानाध्यक्ष औंछा ने पड़रिया चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों को बैरियर लगाकर ट्रकों को रोकने के लिए कहा। मानपुर से फरार होकर वहां पहुंचे ट्रकों में सबसे आगे चल रहे ट्रक ने बैरियर तोड़ दिया और बैरियर के पास खड़े सिपाही सिपाही निर्मल सिंह और ग्रामीण जोगराज ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। यहां से कुछ आगे जाकर ट्रक चालक और उसमें सवार गो तस्कर ट्रकों को छोड़कर फरार हो गए।
पीछा करते हुए यहां पहुंची थाना औंछा पुलिस ने तीनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया। तलाशी लेने पर ट्रकों से पैर और मुंह बांधकर डाले गोवंशीय पशु बरामद हुए। पुलिस ने 135 गोवंशीय मवेशियों को मुक्त कराया। ट्रकों से उतारने तक नौ पशु मर गए। सूचना पर पहुंची मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की टीम ने जख्मी पशुओं का इलाज किया। बरामद गोवंश को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया। ट्रकों पर अंकित नंबरों के आधार पर पुलिस ने ट्रकों के मालिकों और चालकों की तलाश शुरू कर दी।