{"_id":"1-77513","slug":"Mainpuri-77513-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी ने की राइफल छीनने की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदी ने की राइफल छीनने की कोशिश
Mainpuri
Updated Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने जेल में निरुद्ध कैदी पर मारपीट कर राइफल छीनने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सिपाही ने कैदी के खिलाफ देर शाम कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस लाइन के सिपाही यतींद्र कुमार के अनुसार वह बुधवार को जेल में बंद कैदियों को पेशी के लिए अपने साथियों के साथ दीवानी लाया था। दीवानी हवालात से वह एक कैदी दिवारी लाल निवासी नगला दौलत थाना कोतवाली को पेशी के लिए कोर्ट ले गया था। कोर्ट से पेशी कराकर वापस हवालात लाया। वहां दिवारी लाल ने उसके साथ मारपीट की। उसने राइफल छीनने की भी कोशिश की। सिपाही के साथियों ने किसी तरह राइफल बचाई। दीवानी हवालात से कैदियों को जेल पहुंचाने के बाद सिपाही ने देर शाम थाना कोतवाली पहुंच कर कैदी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी बीपी सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह जानकारी जुटाएंगे। अगर कैदी ने ऐसा किया है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।