{"_id":"1-69366","slug":"Mainpuri-69366-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीपुर में तीन माह से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीपुर में तीन माह से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर
Mainpuri
Updated Tue, 12 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। प्रदेश सरकार के 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के आदेश के बाद भी लोगों को सही विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। विकास खंड जागीर के ग्राम रानीपुर में तीन माह से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। कई बार शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
गांव रानीपुर के ग्रामीणों ने कहा है कि गांव में रखा ट्रांसफार्मर अगस्त में फुंक गया था। इसे बदलवाने कि लिए तहसील दिवस से लेकर डीएम तक शिकायत की गई। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई। ट्रांसफार्मर फुंका होने से किसानों की फसलें सूखने के कगार पर हैं। गांव में तीन महीने से अंधेरा छाया है। पत्र में अतिशीघ्र ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में रामेश्वर दयाल, लालता प्रसाद, राम सिंह, अमर सिंह, रामनिवास, मैकू लाल, जीवालाल आदि हैं।
-------
गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे चार नलकूप संबद्ध हैं। इसके लिए यह कनेक्शन पर्याप्त है। कटिया डालकर बिजली उपयोग किए जाने के कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया होगा। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
- वीपी कठेरिया, अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण