{"_id":"1-62295","slug":"Mainpuri-62295-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज माफी के चक्कर में न रहें किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज माफी के चक्कर में न रहें किसान
Mainpuri
Updated Fri, 12 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ज्योंति। किसान अभी भी ऋण माफी के चक्कर में सहकारी समितियों का ऋण जमा नहीं कर रहे हैं। जबकि समितियों का ब्याज बढ़ता जा रहा है। सहकारी समितियों के सचिव किसानों को सूचना भेज रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यदि 15 जुलाई तक ऋण जमा न किया तो ब्याज अतिरिक्त अधिभार जोड़कर वसूली की जाएगी।
सहकारी समिति अशोकपुर सोनई के सचिव भूपेंद्र सिंह ने किसानों को सूचना भेजी है। कहा है कि किसान कर्ज माफी के भ्रम में न रहें। सरकार ने केवल उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक का ऋण माफ किया है। सहकारी समितियों का ऋण माफ नहीं किया गया है। 15 जुलाई तक किसानों को हर हाल में ऋण जमा करना है। कहा है कि यदि किसान 15 जुलाई तक ऋण अदा करते हैं तो अगला ऋण उन्हें बैंक द्वारा तीन प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा। इसके साथ ही कहा है कि किसानों द्वारा समय से ऋण जमा न करने पर 10 प्रतिशत ब्याज देना होगा। इसके अतिरिक्त दो प्रतिशत दंडनीय ब्याज और 10 प्रतिशत कलेक्शन चार्ज देना होगा। इसी तरह की सूचनाएं कुरावली के शाखा प्रबंधक रामकुमार ने भी भेजी हैं। सूचना मिलने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि अधिकारियों को पहले ही जानकारी देनी चाहिए थी। इतने कम समय में वह ऋण कैसे जमा कर सकेंगे।