फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   कांग्रेस खुद आतंकवादियों को दे रही संरक्षण

कांग्रेस खुद आतंकवादियों को दे रही संरक्षण

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुरावली। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान से आक्रोशित राष्ट्रीय स्वयं संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर गृहमंत्री के विरुद्ध नारेबाजी की। थाने के सामने तिराहे पर गृहमंत्री का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि भाजपा एवं आरएसएस पर बयान देकर गृहमंत्री आतंकियों का समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस का कोई मंत्री आतंकवादियों को साहब और श्रीमान कहकर संबोधित करता है तो कोई मंत्री राष्ट्रवादी संगठनों पर अनर्गल आरोप लगाता है। लगता है कि कांग्रेस पूरी तरह तुष्टिकरण की नीति पर उतर आई है।
विज्ञापन

राहुल प्रताप सिंह ने कहा कि देश भक्तों को आतंकवादी बताकर कांग्रेस स्वयं आतंकियों के संरक्षक होने का दायित्व निर्वहन कर रही है। देश की जनता मूर्ख नहीं है। इसका जवाब देने के लिए सारा देश एकजुट है और लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना ही पड़ेगा। जुलूस के बाद कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने जीटी रोड तिराहे पर गृहमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर अंकुर चौहान, बृजेश जादौन, गोविंद मिश्र, मनोज वर्मा, सुनील यादव, अजय कुशवाहा, डा. गिरीश रावत, राहुल शाक्य, भगवत दास, शिव कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed