फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   700 kee jaroorat, aae sirph 280 karod

700 की जरूरत, आए सिर्फ 280 करोड़

Sat, 17 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 17 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
700 kee jaroorat, aae sirph 280 karod
एटीएम पर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोटबंदी से गहराई कैश की किल्लत फिलहाल जिले में दूर होती नहीं दिख रही है। महीने में कम से कम 600-700 करोड़ रुपये की जरूरत है। पर, जनपद में सिर्फ 280 करोड़ रुपये की आपूर्ति आरबीआई से हुई है।
विज्ञापन

 देखें तो जिले में प्रतिदिन 25 करोड़ रुपये की जरूरत होती है। इनमें से 20 करोड़ रुपये का भुगतान काउंटर से होता था। शेष पांच करोड़ रुपये प्रतिदिन जिले के एटीएम में डाले जाते थे। पर, नोटबंदी के बाद से प्रतिदिन जिले में मात्र सात करोड़ रुपये तक की आपूर्ति हो रही है। यही कारण है कि बैंकों के काउंटर से लेकर एटीएम तक पर लोगों की लाइनें लगी हुई हैं। यही नहीं जिले के अधिकांश एटीएम भी बंद पड़े हैं। एलडीएम देवेंद्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि नोटबंदी के बाद से अब तक जिले में मात्र 280 करोड़ रुपये की करेंसी आई है। जबकि इस समयावधि के दौरान 600-700 करोड़ रुपये की करेंसी की आवश्यकता थी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन आरबीआई को 20-25 करोड़ रुपये की करेंसी की मांग भेजी जाती है, लेकिन उसके अनुरूप नोटों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जो करेंसी आ रही है उसी में व्यवस्था बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को भी लगी रहीं लाइनें
मैनपुरी। शहर  से लेकर देहात बैंकों और एटीएम पर लोगों की लाइनें लगी रहीं। यह और बात है कि जिले  और शहर के गिनेचुने एटीएम पर ही पैसा था। शेष खाली या खराब पड़े हुए थे। संभावना जताई जा रही है कि अगले दो तीन दिन में नई करेंसी आने पर हालात में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed