{"_id":"57828a1b4f1c1b6f0c7fdce0","slug":"45-minutes-in-the-rain-waterlogging","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 मिनट की बारिश में ही जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 मिनट की बारिश में ही जलभराव
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
45 मिनट की बारिश में ही जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से घुमड़ रहे बादल आखिर रविवार को बरस ही गए। दोपहर करीब ढाई बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए। बारिश से खरीफ की फसलों की बुवाई का रास्ता भी साफ हो गया है। शहर में कई जगहों पर जलभराव के हालात रहे। हालांकि धूप की तपिश से तो राहत मिली लेकिन उमस ने परेशान कर दिया।
रविवार सुबह से तेज धूप निकली थी। दोपहर में अचानक बादल छाए और तेज बारिश होने लगी। इससे गर्मी से राहत मिली, करीब ढाई बजे शुरू हुई बारिश दोपहर सवा तीन बजे तक हुई। जमकर हुई बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए। हालांकि खेतों में पककर तैयार उर्द और मूंगफली की फसल को बारिश से नुकसान भी पहुंचा है, लेकिन बारिश से नुकसान से कहीं अधिक फायदा पहुंचा है। झमाझम बारिश से किसानों की सूख रही अगैती मक्का, पशुओं का चारा और सब्जियों की फसलें एक बार फिर लहलहाने लगेंगी। धान की नर्सरी को भी नया जीवनदान मिल गया है। किसानों के मुताबिक बारिश से खरीफ की बुवाई का भी रास्ता साफ हो गया है। किसानों के अनुसार अब खेतों में जल्द ही हल चल सकेंगे। तो दूसरी ओर झमाझम बारिश ने पालिका की पोल खोल दी। जरा सी बारिश में नाले, नालियां भर गए। इससे जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शहर के कचहरी रोड, बीएसएसएल ऑफिस, सीओ कार्यालय के सामने, तांगा स्टैंड, स्टेशन रोड, आश्रम रोड, देवी रोड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। कई युवा सड़कों पर पैदल, साइकिलों और बाइकों पर सवार होकर बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए। बारिश तो हुई लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई। अधिकतम तापमान 35 और न्यून्तम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अभी भी हो रही नालों की सफाई
मानसून आने को है, लेकिन अभी तक पालिका ने नालों की सफाई पूरी नहीं कराई है। शीघ्र ही नालों की सफाई न की गई तो जलभराव के हालात और विकराल हो जाएंगे। शहरवासियाें ने पालिकाध्यक्ष से शीघ्र ही नालों की सफाई कराने की मांग की है।