{"_id":"590e0f554f1c1b0b39443f97","slug":"311-youth-on-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 311 युवा हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 311 युवा हुए पास
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sat, 06 May 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन 311 युवा हुए पास
- फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती के दूसरे दिन शनिवार को कुल 311 युवाओं के ही सेना में भर्ती होने का सपना पूरा हुआ। शनिवार को एटा की अलीगंज और जलेसर तहसील के युवाओं की भर्ती थी। वहीं देर रात पहुंचे युवा होटल सराय आदि फुल होने के कारण सड़क किनारे और मंडी में गंदगी के बीच सोने को मजबूर हुए। वहीं गरमी के चलते कई युवाओं की दौड़ के दौरान तबियत खराब हो गई। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शनिवार को एटा जिले के अलीगंज और जलेसर तहसील की भर्ती थी। इसके लिए उक्त दोनों तहसीलों के 6223 युवाओं ने आन लाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से भर्ती में शामिल होने के लिए कुल 4357 युवा मौके पर पहुंचे। हाइट टेस्ट में 573 युवा फेल हो गए। इसके बाद दौड़ में कुल 3784 युवाओं ने भाग लिया। इनमें से मात्र 311 युवा ही सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ में पास हुए। इससे पहले भर्ती के लिए देर रात से ही युवाओं का शहर में पहुंचना शुरू हो गया। यहां पर होटल और सराय की व्यवस्था पर्याप्त न होने के कारण युवाओं को सड़कों पर और मंडी में गंदगी के बीच जमीन पर ही सोने के लिए मजबूर होना पड़ा।
20 रुपये में मिल रही पन्नी
शहर में होटल और सराय फुल होने के कारण युवाओं को मंडी में जमीन पर ही सोना पड़ रहा है। इसके चलते मंडी के गेट पर ही छह फुट बाई तीन फुट की प्लास्टिक की पन्नी 20-20 रुपये में बिक रही है। भर्ती में आए युवा आराम करने के लिए मजबूरी में उन्हें खरीद रहे हैं। पहले पन्नी बिछाकर उसके बाद उस पर कपड़ा डालकर भर्ती में आए युवक रात में आराम कर रहे हैं।