फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   24 hours twice cut the power cable

24 घंटे में दो बार कटी विद्युत केबल

Wed, 22 Jun 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 22 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
24 hours twice cut the power cable
मरम्मत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शहर के व्यस्ततम भांवत चौराहा क्षेत्र में 24 घंटे में दो बार बिजली की केबल कटने से आधा शहर पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा। गर्मी के बीच लोगों ने जागकर और सड़कों पर टहल कर रात गुजारी। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से सुबह लोग पेयजल आपूर्ति के लिए भी तरस गए। बुधवार की शाम विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन


भांवत चौराहा क्षेत्र में मंगलवार की शाम नाला खोदाई के दौरान केबल कट गई थी। केबल कटने से आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। कर्मचारी रात में केबल जोड़ने में लगे रहे मगर आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। बुधवार की सुबह ही आपूर्ति सुचारु हो सकी। लोगों ने भीषण गर्मी के बीच जागकर और सड़कों पर टहलकर रात गुजारी। केबल कटने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई। सुबह लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। 
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर सीवर लाइन पाइप की खोदाई के दौरान एक बार फिर केबल कट गई। आपूर्ति बाधित होते ही लोग परेशान हो गए। जेई सतेंद्र कुमार भी टीम के साथ वहां पहुंच गए। कर्मचारियों की मदद से केबल सही करने की मशक्कत शुरू की। देर शाम तक क्षेत्र में आपूर्ति सुचारु हो सकी। भांवत चौराहा क्षेत्र के राघवेंद्र सिंह चौहान, विजय राठौर, सुमित चौहान, शिशु साराभाई आदि का कहना है कि भांवत चौराहा क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए खोदाई चल रही है। आए दिन इस क्षेत्र में खोदाई से केबल कट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-

300 गांवों की आपूर्ति रहेगी आज बंद
कुसमरा। कुसमरा के 132 केबीए पर गुरुवार को 33 पिलर बनाए जाएंगे। इसके चलते अरसारा, लेखराजपुर,  किशनी फीडर क्षेत्र के लगभग 300 गांवों में सुबह पांच बजे से सायं छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। पिलर का निर्माण होने से विद्युत लाइन किशनी शमशेरगंज के लिए जाएगी। यह जानकारी जेई गिरि प्रसाद ने दी है।


विभाग को हर बार होता नुकसान
खोदाई के दौरान अक्सर केबल कट जाती है। जिससे विभाग को नुकसान होता है। वहीं उपभोक्ता भी अकारण परेशान होते हैं। इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को लिखा भी गया है। 
एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता विद्युत 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed