फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   2147 school children waiting for a plate-glass

2147 स्कूलों के बच्चों को थाली-गिलास का इंतजार

Wed, 02 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 02 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
2147 school children waiting for a plate-glass
school - फोटो : अमर उजाला
मध्यान्ह भोजन योजना के तहत कक्षा एक से आठ तक के राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं मरदसों में पढ़ने वाले बच्चों को मिड-डे-मील के लिए एक स्टेनलेस स्टील की थाली व गिलास दिए जा रहे हैं। इसके तहत धनतेरस पर छह स्कूलों में मुख्यमंत्री की फोटो लगे थाली और गिलास दिए जा चुके हैं। जबकि जिले में 2153 परिषदीय स्कूलों के करीब 1.43 लाख छात्र-छात्राओं को सयह बर्तन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को मिड-डे-मील तो दिया जाता है, लेकिन इसके लिए बच्चों को घर से बर्तन आदि लाना पड़ता है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने बच्चों को बर्तन देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उम्मीदों का उत्तर प्रदेश योजना के तहत जनपद में धनतेरत पर स्कूलों के बच्चों को थाली और गिलास भेजे हैं। धनतेरस पर सदर विधायक और बीएसए की देखरेख में अभी तक मात्र छह स्कूलों के बच्चों को थाली और गिलास वितरित कर दिए गए। बचे हुए स्कूलों में भी जल्द वितरण शुरू किया जाएगा। वहीं 2147 स्कूलों के बच्चों को थाली और गिलास का इंतजार है।
विज्ञापन

सैंपल के रूप में कुछ थाली और गिलास आए थे। इन्हें जनपद के छह स्कूलों में बच्चों को वितरित करवा दिया गया है। अब जो भी थाली और गिलास आते जाएंगे वितरित करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन भार्गव, डीसी, एमडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed