फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   21 million will be sewer and drinking water combination

21 करोड़ से होगा सीवर और पेयजल संयोजन

Mon, 22 May 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Mon, 22 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
21 million will be sewer and drinking water combination
21 करोड़ से होगा सीवर और पेयजल संयोजन - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका क्षेत्र में 21 करोड़ रुपये से सीवर और पेयजल संयोजन का कार्य किया जाएगा। यह कार्य अमृत योजना के तहत होगा। इसमें से 19 करोड़ रुपये से सीवर लाइन के कनेक्शन जोड़े जाएंगे। वहीं लगभग दो करोड़ रुपये से पेयजल संयोजन का कार्य होगा। इन दोनों के लिए योजना के तहत 3.40 करोड़ रुपये प्रथम किस्त के रूप में अवमुक्त भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

मैनपुरी में लगभग सात साल पूर्व पालिका क्षेत्र में सीवर लाइन डाली गई थी। तब से लेकर अब तक सीवर लाइन में घरों के कनेक्शन नहीं हुआ है। सात सालों से करोड़ों रुपये की योजना का कोई लाभ आम जनता को नहीं मिला है। इसको लेकर शासन से पूछा गया तो यहां से जवाब भेजा गया कि सीवर लाइन में कनेक्शन के लिए कोई राशि शासन से नहीं भेजी गई है। इसके चलते सीवर संयोजन का कार्य नहीं हो सका। पिछले दिनों सीवर कनेक्शन की डीपीआर भेजी गई। इसमें पालिका क्षेत्र में सीवर कनेक्शन योजना पर कुल 19 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके सापेेक्ष अमृत योजना में कुल 3.20 करोड़ रुपये प्रथम किस्त के रूप में जारी हो चुके हैं। वहीं लगभग 70 लाख रुपये नगर पालिका को भी अंशदान के रूप में देना है। यह कार्य शुरू भी हो चुका है। वर्तमान में अवधनगर में सीवर कनेक्शन के संयोजन का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं नगर पालिका क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसी कालोनी भी हैं जहां पर घरों में पेयजल कनेक्शन नहीं हैं। इनमें महमूदनगर राजीव गांधी नगर, यादव नगर, यदुवंश नगर आदि शामिल हैं। इसके लिए अमृत योजना के तहत लगभग दो करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इसमें से प्रथम किस्त के रूप में 23 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। शीघ्र ही इस योजना पर भी कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर और पेयजल कनेक्शन के संयोजन के लिए अमृत योजना के तहत प्रथम किस्त का पैसा मिल चुका है। इसके कार्य भी शुरू हो चुके हैं। शीघ्र ही यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
-रामपाल, ईओ मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed